फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद-बीज व्यापारी की दुकान पर सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा, मचा हड़कंप---

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। किसानों को मिलने वाले खाद-बीज और कीटनाशक दवाओं में मिलावट की शिकायत पर सोमवार को सीएम फ्लाइंग ने शहर की अनांज मंडी में एक व्यापारी की दुकान पर चेकिंग करने पहुंची। फ्लाइंग की सूचना पर मंडी के कई व्यापारी दुकानें बंद कर भाग गए। इस कार्रवाई में कृषि विभाग की टीम और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। टीम ने खाद के तीन और दवाओं के दो सैंपल भरे। मौके कुछ सफेदपोश टीम के सदस्यों से कार्रवाई में ढील बरतने का निवेदन करते देखे गए। अचानक सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई से कुछ व्यापारी नाराज दिखे।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के डीएसपी बीरेंद्र सिंह की ओर से गठित टीम ने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अनाज मंडी की दुकान नंबर- पांच पर छापा मारा। टीम ने व्यापारी का रिकॉर्ड जब्त कर जांच शुरू की। टीम में मौजूद सीआईडी अधिकारी ने व्यापारी से स्टॉक रजिस्टर देने को कहा, लेकिन 5 घंटे से अधिक समय चली कार्रवाई के दौरान स्टॉक रजिस्टर टीम को नहीं मिल सका। इस दौरान वहां पहुंचे व्यापारी नेताओं ने टीम के सदस्यों से फोन पर किसी से बात करने का आग्रह किया, लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें