फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेकेदार से मारपीट व ठेके में तोड़फोड करने के बाद एक कारिंदे का किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेके में तोड़फोड़, ठेकेदार को पीटा, कारिंदे का अपहरण कर एक घंटे बाद छोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेवाड़ी-नारनौल राजमार्ग स्थित गांव माजरा में शनिवार रात को दस युवकों ने लाठी और डंडों से ठेके पर तोड़फोड़ कर ठेकेदार से मारपीट की। इसके बाद ठेके पर काम करने वाले कारिंदे का अपहरण कर करीब एक घंटे बाद छोड़ा। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटनाक्रम के अनुसार शराब ठेकेदार सुधीर कुमार ने इस आबकारी वित्त वर्ष के लिए माजरा गांव के समीप शराब का ठेका खोला हुआ है। शिकायत में सुधीर कुमार ने बताया कि वह शनिवार रात को ठेके पर तैनात रोहतक निवासी जितेंद्र सिंह के साथ बैठा था। इस दौरान करीब दस युवक लाठी-डंडों से लैस होकर ठेके पर पहुंचे। ठेके पर आते ही उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने ठेकेदार सुधीर को भी पीटा। जब सुधीर को बचाने के लिए कारिंदा जितेंद्र आगे आया तो उन्होंने उसका अपहरण कर लिया। करीब दो घंटे तक जितेंद्र को अपने वाहन में बैठाकर इधर-उधर घुमाते रहते। बाद में चिताडूंगरा के रेलवे फाटक के समीप फेंककर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी की। आरोपियों के चंगुल से मुक्त होकर जितेंद्र ने आसपास के लोगों की मदद से पुलिस और ठेकेदार को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेेंटर भर्ती कराया, वहां से उनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। खोल थाना पुलिस ने शराब ठेकेदार की शिकायत पर 15 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इनका किसी बात को लेकर ठेकेदार से विवाद हो गया था। इसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बदमाश फरार हो गए थे। ठेकेदार की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बदमाशों ने जितेंद्र नाम के युवक का अपहरण भी किया था। - मनोज कुमार, जांच अधिकारी।
------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें