फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में कार्रवाई नहंी करने पर महिला एएसआई और हेडकांस्टेबल सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न में कार्रवाई नहंी करने पर महिला एएसआई और हेडकांस्टेबल सस्पेंड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
दहेज उत्पीड़न के एक मामले में कार्रवाई नहीं करने पर एसपी के आदेश पर महिला थाना की एएसआई सहित दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में एक महिला पुलिस कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के एक एक गांव निवासी एक महिला ने महिला थाना में अपने पति के खिलाफ मारपीट करने और दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसमें महिला थाने की एएसआई अमलेश को जांच सौंपी गई थी। आरोप है कि सदर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल पीड़िता के पति से संपर्क में था। उसने आईजी कार्यालय में तैनात अपनी पत्नी का हवाला देकर पीड़िता के पति को उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने देने का आश्वासन दे रखा था। 24 मार्च को पीड़िता का पति उसके घर आया और उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर वह घर से भाग गया, लेकिन अपना मोबाइल वहीं छोड़ गया। पीड़िता को मोबाइल से उसके पति और ईएचसी अनिल के बीच हुई बातचीत हाथ लग गई। पीड़िता ने पूरे रिकार्डिंग सहित पूरे मामले में कार्रवाई न होने की पूरी जानकारी पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया को दी। पुलिस अधीक्षक ने महिला एएसआई अमलेश और ईएचसी अनिल को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा एचसी मीना को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पीड़ित पुलिस के पास मदद की उम्मीद से आता है, लेकिन शिकायत पर कार्रवाई की बजाए उसे लटकाना किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। लोगों की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। - संगीता कालिया, पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें