फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से बाजरे की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
गांव खरसानकी में एक एकड़ में बाजरे की फसल में आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण खेत के ऊपर से जा रही तारों से शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव खरसानकी में प्रदीप एवं प्रताप ने खेत में बाजरे की फसल बोई हुई थी। पिछले दिनों फसल को काटकर सुखाने के लिए खेतों में ही रखा हुआ था। सोमवार को किसी ग्रामीण ने उनके खेत में आग लगने की सूचना दी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन तेज हवा के कारण काबू न पाया जा सका। आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बाद ग्रामीणों को एक पोल तो उपलब्ध करा दिया, लेकिन जर्जर तारों को ठीक नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें