अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश और मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मुताबिक 21 से 28 अगस्त को भी आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। पीड़िता ने जब इस घटना के बारे में पति को बताया तो उसने भी आरोपी का पक्ष लेते हुए पीड़िता के साथ मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से निकल कर मायके पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।