फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
गलत दिशा से टैंकर ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर काठूवास के समीप दूध से भरे टैंकर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई तथा टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एचसी गिरधारी लाल ने बताया कि राजस्थान के दौसा निवासी 19 वर्षीय अखिलेश गांव सालावास में अपने जीजा के पास गया था। वापसी में वह गांव बैरियावास जा रहा था। गांव काठूवास के निकट गलत दिशा से आ रहे दूध से भरे टैंकर ने बाइक सवार अखिलेश को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस ने घायल को तुरंत समीप के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें