रेवाड़ी। होली के अवसर पर जिले में हुए अलग-अलग हादसों में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है तथा सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार धुलंडी पर्व के अवसर पर गांव सीहा में आयोजित मेले से वापस गांव लौट रहे एक टेंपो के पलटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि जबकि छह सवारियों घायल हो गई। मेले में से एक टेपों चालक सवारियां भर कर कनीना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सीहा रेलवे फाटक के समीप सवारियों से लदा टेपों पलट गया, जिससे सवारियां चीखना-चिल्लाने लग गई । आसपास के लोगों ने घायलों को टेपों से निकालकर ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां करीरा निवासी 65 वर्षीय कृष्णा की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे में सीहा निवासी संतोष व ममता सहित करीब आठ लोग घायल हो गए।
जोहड़ में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव साहरणवास में धुलंडी के दिन एक व्यक्ति की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस के अनुसार रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव सहारणवास निवासी 50 वर्षीय जोगेंद्र गांव के जोहड़ में नहाने के लिए उतरा था, लेकिन जोहड़ में पानी अधिक होने के कारण वह पानी से बाहर नहीं निकल पाया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
एक महिला सहित दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले में वीरवार को अलग-अलग स्थानों पर एक विवाहिता सहित दो लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बावल थाना के तहत आने वाले गांव नैचाना में धुलंडी के दिन एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गांव नैचाना निवासी अखलेेश की 24 वर्षीय पत्नी प्रियंका ने वीरवार को सुबह करीब नौ बजेे अपने घर मेें ही फांसी कर लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उधर, मृतका के मायका पक्ष की ओर से ससुराल पक्ष पर दहेेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
उधर, गांव पाली में एक मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार गांव पाली निवासी 30 वर्षीय अमित कुमार कई दिनों से बीमार चल रहा था। रात को उसने घर में फांसी का फंदा लगा लिया। सुबह परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
---