फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोपर्टी डीलर का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में आलू गैंग के सरगना सहित दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के आजाद नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर राजेश का अपहरण कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में डीएसपी जयसिंह ने दोे और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान धारूहेड़ा चुंगी निवासी सुनील और तरुण के रूप में हुई है। उक्त वारदात में शामिल भाड़ावास निवासी विरेंद्र व भटसाना निवासी महीपाल उर्फ महेन्द्र को पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है।
विज्ञापन

डीएसपी जयसिंह ने बताया कि राजेश ने आलू गैंग के सरगना सुनील डुलगच सहित कुछ अन्य लोगों पर अपहरण कर 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुये शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। वीरवार शाम को सूचना के बाद दो आरोपियों को धारूहेड़ा चुंगी के समीप से काबू कर लिया। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें