फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलवाड़ी में फिर दो बकरियों पर हमला, जानवर का सुराग नहीं लगने से ग्रामीणों में भय..

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के गांव बलवाड़ी में अभी अज्ञात जानवर का भय बना हुआ है। दो दिन पहले फिर से एक बार अज्ञात जानवर द्वारा दो बकरियों को घायल कर दिया जिससे ग्रामीणों में भय बना है। वन विभाग द्वारा जानवर को पकड़ने के लिए पिंजरा तो लगा दिया है लेकिन अभी तक उससे कोई सफलता नहीं मिली है। इसकी वजह से ग्रामीणों की रातों की भी नींद उड़ी है।
उल्लेखनीय है कि 13 अक्तूबर की रात को अज्ञात जानवर गांव बलवाड़ी के बकरी पालक जयप्रकाश की 25 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया था। इससे पहले भी एक पालक की चार बकरियों को जानवर ने मारा डाला था। इसके बाद वीरवार की रात को जानवर ने एक बार फिर से दो बकरियों को हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके बाद से ग्रामीणों में और भी भय बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जानवर का अभी तक कोई पता नहीं चला है कि वह क्या जानवर है। इससे रात के समय में पहरा देते हुए भी डर लगता है क्योंकि कोई खतरनाक जानवर होने की स्थिति में वह व्यक्ति पर भी हमला कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी बकरी पालन का कार्य करने वाले धन्नी सिंह, नंदकिशोर, मीतू, बनवारी, धीरू आदि ने बताया कि गांव में 15 लोग बकरी पालन कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके पास कमाई का अन्य कोई साधन नहीं है। उन्होंने बताया कि न तो प्रशासन उनकी इस समस्या को गंभीरता से ले रहा है और न ही उनको कोई सहायता का आश्वासन मिला है। ऐसे में इंसानी बस्ती पर जानवर के हमला करने का भी डर बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें