फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए व्यक्ति ने दवा की जगह निगला जहरीला पदार्थ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल आए व्यक्ति ने दवा की जगह निगला जहरीला पदार्थ, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली। उत्तरप्रदेश के मथुरा से अपनी ससुराल गांव कोसली में आए एक व्यक्ति ने रविवार की रात को दवा की जगह किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर सामान्य कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि उत्तरप्रदेश के मथुरा जिला के बिसावली गांव निवासी राजेश अपनी पत्नी के साथ लगभग एक माह पहले कोसली में आया था। उसका यहां एक चिकित्सक के पास उपचार चल रहा था। मृतक की पत्नी अनीता ने बताया कि उसके माता-पिता भी मूल रूप से मथुरा जिला के रहने वाले हैं लेकिन अब कोसली में रह रहे हैं। उसके पति राजेश को खांसी, जुकाम की काफी अधिक शिकायत हो गई थी। इसके बाद वे निजी डॉक्टर से दवा लेकर आए थे। रात को गलती से खांसी, जुकाम की दवा की जगह किसी दूसरी जहरीली वस्तु का सेवा कर लिया। तबीयत बिगड़ने के बाद उसके परिवार के लोग उसको को कोसली अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे रेवाड़ी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रेवाड़ी में उपचार के दौरान उसकी पति की मौत हो गई। मृतक की पत्नी के अनुसार उसके पति की मृत्यु गलती से जहरीली दवा पीने की वजह से हुई है। पुलिस ने पत्नी के बयान पर सामान्य कार्रवाई करते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें