फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडीमेड गारमेंटस के मालिक पर नकाबपोशों ने चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नकाबपोश बाइकर्स ने रेडीमेड गारमेंट्स के मालिक को रोककर मारे छह बार चाकू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। बाइक सवार दो नकाबपोशों ने रेडीमेड गारमेंट्स के मालिक पर चाकुओं से हमला कर दिया। वह बुरी तरह से घायल हो गया और जमीन पर गिर पड़ा। वहीं लोगों को अपनी तरफ आता देख हमलावर वहां से भाग निकले। वारदात उस वक्त हुई जब दुकानदार नेशनल हाईवे पर बने एनएच वन मॉल में कार से जा रहा था। लेकिन, इससे पहले हमलावरों ने उन्हें पुल के नीचे घेर लिया और चाकुओं से हमला कर दिया। उधर, मामले के बारे में पुलिस को शिकायत कर दी गई है।
घायल मनोज जैन ने बताया कि वह पंजाबी मोहल्ले में रहता है। निकलसन रोड पर उसकी रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। दोपहर सवा दो बजे वह नेशनल हाईवे के पुल के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश आए और कार के आगे मोटरसाइकिल लगाकर रोक लिया। अभी वह संभला भी नहीं था कि उन्होंने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। इस दौरान हमलवारों ने चार वार पीठ और एक-एक वार पेट व बाय पैर पर किए। इसके बाद वह लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। किसी तरह से लोगों की मदद से वह सिविल अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज ने यह भी बताया कि वह हमलावरों को पहचान नहीं पाया, क्योंकि उन्होंने काले रंग के कपड़े से अपने चेहरों को ढका हुआ था। उधर मनोज की पत्नी दीपाली जैन ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन फिर भी पति पर जानलेवा हमला किया गया है। दीपाली ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। वहीं पड़ाव थाना के एसएचओ भूषण दास का कहना है कि अभी उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन वे जांच की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें