फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोपी महीने बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोपी महीने बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। बावल में कपड़ा व्यापारी की दुकान में घुसकर फायर करने और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मुख्य आरोपी वारदात के एक महीने बाद बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी की पहचान खेड़ा मुरार निवासी अनिल के रूप में हुई है। गौर तलब है कि गिरफ्तारी में देरी के चलते बावल के कपड़ा व्यापारियों ने बाजार बंद कर दो दिन तक धरना दिया था। एसपी संगीता कालिया ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। पुलिस ने इसके बाद इसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था।
बुधवार को प्रेसवार्ता में पुलिस उपाधीक्षक कोसली अनिल कुमार ने बताया कि 9 सितंबर की शाम कटला बाजार में व्यापारी नरेश अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए आरोपी अनिल ने दुकान के अंदर घुसकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। व्यापारी के मना करने पर अनिल दुकान में फायर कर अंजाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गया था। पुलिस ने नरेश की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

---
जेल में कैदी पर चाकू से कर चुका है जानलेवा हमला
अनिल पर विभिन्न मामलों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी अनिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर 23 अगस्त को राजस्थान के भिवाड़ी स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार संचालक सहित अन्य दो दुकानों पर गोली चलाकर धमकी देते हुए 40 लाख रुपये कि मांग की थी। आरोपी जेल में भी अन्य कैदी पर चाकू से जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन

-----------
जीता गुर्जर गैंग में रहा है शामिल
डीएसपी ने बताया कि आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का रहा है। रेवाड़ी के जीता गुर्जर गैंग में शामिल रहा अनिल जीता के मरने के बाद से ही गैंग का सरगना बनने का प्रयास कर रहा था। व्यापारियों में डर बिठाने एवं रंगदारी के धंधे को चमकाने के लिए उसने बावल में एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपी के तार भिवाड़ी के एक गैंग से जुड़े हैं। उसी गैंग के साथ मिलकर आरोपी ने 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें