चित्रकूट(ब्यूरो)। गुटबाजी के चलते मुख्यालय के कसहाई रोड़ स्थित बाल सुधार गृह में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। जानकारी होते ही एडीएम व अपर एसपी से लेकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों गुट के कि शोरों को समझाकर अलग किया। जिसमें आसिफ व अमित को चोट आई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम कोे बाल सुधार गृह में हमीरपुर व बांदा-चित्रकूट के बंद किशोरों के बीच मिलाई करने आने वाले परिजनों पर कमेंट को लेकर विवाद शुरु हो गया। अपर एसपी बलवंत कुमार चौधरी ने बताया कि एडीएम विजय नारायण पांडेय की मौजूदगी में दोनों पक्ष के किशोरों को समझाया गया है। इसके अलावा बाल सुधार गृह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि इसी सुधार गृह से डाकू बलखडिया का भतीजा से लेकर तीन किशोर भाग चुके हैं। बुधवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक वीर सिंह ने बताया कि मामला शांत हो चुका है। सभी किशोरों को समझाकर अलग-अलग कमरे में रखा गया है।
बाल सुधार गृह में भिड़े दो गुट, दो घायल