फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस व कार की भिडंत में कार चालक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी-महेन्द्रगढ़ मार्ग पर स्थित जाडरा के समीप रविवार को एक निजी बस व कार की भिड़ंत में कार चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस में सवार करीबन आधा दर्जन सवारियों को भी मामूली चोटें आई हैं। घायलों को शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया हैं। रामपुरा थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवदाह गृह में रखवा दिया हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार को धारूहेड़ा निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र सिंह अपने ही गांव के जितेन्द्र कुमार व जसवंत सिंह के साथ कार में से रेवाड़ी से कनीना की ओर जा रहे थे। रेवाड़ी-महेन्द्रगढ़ सड़क मार्ग पर स्थित जाडरा के पास पहुंचें तो महेन्द्रगढ़ की ओर से सवारियों से भरी आ रही एक निजी बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में जहां बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई, वहीं कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक राजेन्द्र, जितेन्द्र व जसवंतगंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं बस में सवार करीब आधा दर्जन सवारियों को भी मामूली चोटें आई हैं। गनीमत इतनी रही कि बस पलटी नही, अन्यथा सवारियों को भी गंभीर चोटें आ सकती थी। कार में सवार तीनों घायलों को उपचार के लिए शहर के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, जहां पर कार चालक राजेन्द्र सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल जितेन्द्र व जसवंत को गंभीर अवस्था के कारण रोहतक स्थित पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रामपुरा थाना पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवदाह गृह में रखवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें