फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने छात्रा का अपहरण कर बनाया हवश का शिकार, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़िता की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ दर्ज किया गया मामला
विज्ञापन

-डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद नाबालिग छात्रा की हुई काउंसिलिंग
-जाटूसाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में दसवीं में पढ़ती है छात्रा
-स्कूल का संस्कृत शिक्षक 28 दिसंबर को बहला-फुसलाकर ले गया था गुुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जाटूसाना थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा को उसी स्कूल का संस्कृत शिक्षक बहला-फुसलाकर गुरुग्राम ले गया। यहां उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मौका मिलने पर छात्रा ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। जाटूसाना पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके खिलाफ थाने में पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को नाबालिग की काउंसिलिंग के साथ डॉक्टरी परीक्षण कराया गया।
जानकारी के अनुसार जाटूसाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग छात्रा ने बताया कि वह क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में दसवीं की छात्रा है। स्कूल का संस्कृत शिक्षक उसे बहला फुसलाकर 28 दिसंबर को घर से ले गया था। इस दौरान परिजनों ने शिक्षक पर शक जाहिर कर मामला दर्ज करा दिया था। चार जनवरी को नाबालिग ने पुलिस को फोन कर अपने आप के गुरुग्राम में होने की सूचना दी। सूचना मिलते पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। पुलिस ने नाबालिग को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। यहां उसने मेडिकल कराने से इनकार करते हुए अपने परिजनों के पास जाने से भी मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को धारूहेड़ा स्थिति आशा किरण में छोड़ दिया। सोमवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने नाबालिग की काउंसिलिंग की। इस पर बच्ची ने अपनी मां से मिलने की इच्छा जताई। उसके बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 6 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ अपहरण व पोस्को के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-जयभगवान, एसएचओ जाटूसाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें