फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी कर्मचारियों का अपहरण करके बदमाशों ने लूटे साढ़े 4 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
दिल्ली के चांदनी चौक से पैकेजिंग कंपनी के दो कर्मचारी साढ़े चार करोड़ रुपये लेकर अहमदाबाद जा रहे थे तभी बदमाशों ने दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर कापड़ीवास गांव के निकट रिवाल्वर दिखाकर अपहरण कर लिया। जिसके बाद बदमाशों ने कर्मचारियों से साढ़े चार करोड़ रुपये लूट लिए और उनको रातभर हाईवे पर घूमाते रहे और शुक्रवार सुबह हाथ-पैर बांधकर जयपुसिंहपुरखेड़ा बार्डर के पास राजस्थान की सीमा में फेंककर फरार हो गए। घटना के बाद किसी तरह बंधन मुक्त हुए कर्मचारी खेड़ा बैरियर स्थित पुलिस सहायता बूथ पर पहुंचे और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी।
अहमदाबाद की पैकेजिंग कंपनी के कर्मचारी गुजरात के मेहसाणा निवासी कर्ण पटेल और अहमदाबाद निवासी गजेंद्र राठौड़ 20 सितंबर की रात को दिल्ली के चांदनी चौक इलाके से कंपनी के रुपयों का कलेक्शन करने के बाद कार से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए थे। कर्मचारियों ने बताया कि जब गुरुग्राम के खेड़की दौला के समीप पहुंचे तो उनके पीछे तीन कारों में सवार 10-11 बदमाशों ने पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद वे उनका जिले के कापड़ीवास गांव तक पीछा करते रहे और जब कापड़ीवास के समीप सुनसान स्थान पर पहुंचे तो तीनों ने कार को ओवरटेक करके रुकवा लिया। इसके बाद तीनों कारों से उतरे 10-11 बदमाशों ने रिवाल्वर दिखकर उनका अपहरण कर कार में बैठा लिया। इसके बाद अन्य बदमाशों ने उनकी कार को भी छीन लिया जिसमें साढ़े चार करोड़ रुपये रखे थे।
विज्ञापन

पहले मामला गुरुग्राम का बताकर भेजा बिलासपुर
एक कार में बैठाने के बाद बदमाश दोनों कर्मचारियों को रातभर एनएच आठ और एनएच 71 पर घूमाते रहे और शुक्रवार सुबह करीब पांच हाथ-पैर बांधकर बावल के जयसिंहपुरखेड़ा बार्डर के निकट राजस्थान सीमा में बाजरा के खेतों में फेंककर फरार हो गए। इसके बाद करीब साढ़े छह घंटे बाद दोनों कर्मचारी बार्डर पर स्थित रेवाड़ी पुलिस के सहायता बूथ पर घटनाक्रम की जानकारी दी। कर्मचारियों ने बताया कि पहले उनके साथ गुरुग्राम के आसपास यह वारदात हुई जिसके बाद बिलासपुर थाना में भेज दिया गया। बिलासपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और निशानदेही कराई तो मामला धारूहेड़ा क्षेत्र में निकला। इसके बाद धारूहेड़ा पुलिस भी हरकत में आ गई। धारूहेड़ा पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
50 किमी में घूमाते रहे रातभर
बदमाशों की 10-11 के लगभग थी जो कि तीन कारों में सवार होकर आए थे। इनमें से चार बदमाश तो उसी कार में सवार रहे जिसमें कर्मचारियों का अपहरण करके उनको बंधक बनाकर डाला हुआ था। बदमाशों ने करीब रात 10 बजे इस वारदात को अंजाम दिया और कर्मचारियों को रातभर 50 किमी के दायरे में घुमाते रहे।
पुलिस की नजर में मामले संदेह के घेरे
धारूहेड़ा थाना के तहत मामला आने के बाद डीएसपी गजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में गहराई से जांच की जा रही है। सबसे बड़ी बात यही सामने आ रही है कि इतनी बड़ी राशि सिर्फ दो कर्मचारियों के हवाले कैसे कर दिया गया और वह भी कार के जरिए अहमदाबाद तक ले जाना।
विज्ञापन

दिल्ली पहुंची पुलिस की टीम
मामला दर्ज करने के बाद धारूहेड़ा थाना प्रभारी जगदेव सिंह की अगुवाई में पुलिस की टीम दिल्ली के चांदनी चौक में पहुंच गई है। पुलिस टीम वहां से जांच कर रही है कि ये कर्मचारी इतनी रकम लेकर गए थे या कोई और मामला है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि असलियत तौर पर मामला क्या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें