फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जरी के दौरान काटी पैर की अंगुलियां, विरोध किया तो परिजनों से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्जरी के दौरान काटी पैर की अंगुलियां, विरोध किया तो परिजनों से की मारपीट
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर के सरकुलर रोड पर गर्ल्स स्कूूल के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार को चिकित्सकों एवं स्टाफ पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एक मरीज ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद शहर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने सर्जरी की बात कहते हुए मरीज के पैर की दो उंगली काट दी। जब इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ निवासी ललित का गर्ल्स स्कूल के समीप एक प्राइवेट अस्पताल में कई दिनों से इलाज चल रहा था। चिकित्सकों ने शनिवार को उसे सर्जरी के लिए बुलाया था। डाक्टरों ने सर्जरी के दौरान उसके पैर की दो अंगुलियों को काट दिया गया। परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत की, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल से बाहर जाने को कहा। परिजनों ने बताया कि इसके बाद चिकित्सकों एवं स्टाफ सदस्यों ने उनके साथ मारपीट की। मामले की सूचना के बाद शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ललित की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
पीड़ित की ओर से शिकायत दी गई है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले की सच्चाई का पता चल पाएगा।
- नरेंद्र कुमार, एसएचओ सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें