फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदेह में रेडक्रास की भर्तियां: साक्षात्कार में अनुपस्थित का बनाया अप्वाइंटमेंट लेटर!

विज्ञापन
विज्ञापन
संदेह में रेडक्रास की भर्तियां: साक्षात्कार में अनुपस्थित का बनाया अप्वाइंटमेंट लेटर!
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी
जिला रेडक्रास सोसायटी में जनवरी माह में निकाली गईं तीन पदों की भर्तियों में नियमों को ताक पर रखने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मिलते ही डीसी ने भर्ती प्रक्रिया रोकने के साथ ही मामले की जानकारी एसडीएम को सौंप दी है। मामले में कुछ आवेदनकर्ताओं का आरोप है कि अपने चहेतों को नौकरी दिलाने के लिए आवेदनों में भी बहुत गड़बड़ किया गया। इसके अलावा एक ऐसे आवेदक का अप्वाइंटमेंट लेटर तक तैयार कर दिया गया जो साक्षात्कार में अनुपस्थित रही।
जिला रेडक्रास सोसायटी ने जनवरी में प्रोजेक्ट मैनेजर, काउंसलर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के चयन के लिए विज्ञापन से अनुबंध पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे थे। अनुबंध के बाद सेवाकाल के आधार पर इनको नियमित कर दिया जाता है। तीन पदों के लिए काफी संख्या में आवेदन आए। इन पदों पर चयन के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में चयन कमेटी बनाई गई। इसमें रेडक्रास सचिव के साथ दो अन्य अधिकारी थे। आरोप है कि एक पद के लिए तो एक ही आवेदन स्वीकार किया गया जबकि बाकी आवेदन रद कर दिए। इसके अतिरिक्त काउंसलर पद के लिए महिला आवेदक का चयन किया गया जो कि साक्षात्कार में अनुपस्थित रही। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनके नियुक्ति पत्र तक तैयार हो चुके थे।
विज्ञापन


हमें साक्षात्कार में नहीं बुलाया
शिकायतकर्ता राहुल, अमित कुमार, संतोष, सज्जन और अजय कुमार ने बताया कि भर्ती में जमकर नियमों की अवहेलना की गई है। कई आवेदकों के आवेदन रद कर दिए गए जबकि कइयों को साक्षात्कार तक के लिए नहीं बुलाया गया।
----------------
रेडक्रास कार्यालय में होने वाली भर्तियों में हुई धांधली को लेकर आवेदक मेरे पास शिकायत लेकर आए थे। उनकी शिकायत वाकई में गंभीर थी। इसमें बाद मैने स्वयं उपायुक्त को इस मामले में शिकायत देकर इन भर्तियों की जांच कराए जाने की मांग की है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तभी सच्चाई सामने आएगी। - सतीश खोला, प्रदेश संयोजक भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ
विज्ञापन

----------------
इस मामले में शिकायत मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई है। इस पूरे मामले की जांच एसडीएम को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आने के बाद इस मामले में आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। - पंकज, उपायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें