फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व सैनिक व चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व सैनिक व चालक की मौत
विज्ञापन

रेवाड़ी। शाहजहांपुर रोड पर भैरामपुर भड़ंगी गांव के समीप वीरवार सुबह चार बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भैरामपुर भड़ंगी निवासी एक पूर्व सैनिक सहित दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भैरामपुर भड़ंगी निवासी 48 वर्षीय ओमप्रकाश व 65 वर्षीय राम सिंह बाइक पर सवार होकर टांकड़ी गांव से अपने गांव लौट रहे थे। गांव के समीप ही किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उन्हें रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शहर के नागरिक अस्पताल से शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए है। मृतक रामसिंह पूर्व सैनिक था एवं ओमप्रकाश चालक था। एक साथ गांव के दो लोगों की मौत से माहौल गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें