जिले के एक गांव निवासी करीब 23 वर्षीय युवती ने दादरी निवासी नौसेना में तैनात जवान के खिलाफ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी की शिकायत पुलिस में दी है। महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने कहा कि युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने के लिए चार अन्य के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी प्रमिला ने बताया कि युवक रिश्तेदार है और नेवी में तैनात है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की शिकायत की गई है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। प्रमिला ने बताया कि कुछ साल पहले युवती अपनी रिश्तेदारी में गई थी, यहीं पर दोनों की जान पहचान हुई थी। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा दिया था, अब युवक की रिश्ता कहीं दूसरी जगह कर दिया गया है।