पिछले सप्ताह कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह राव की बैंकाक में हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर सुबह-सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था, जहां से उन्हें रेवाड़ी के रामपुरा गांव लाया गया। इस दौरान राज्य सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल भी अर्जुन राव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
कांग्रेस नेता राव अर्जुन सिंह का मंगलवार को अंतिम संस्कार दादा और पूर्व सीएम राव बीरेंद्र सिंह की समाधि स्थल के पास हुआ। मुखाग्नि उनके छोटे भाई राव अभिजीत ने दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थक और रामपुरा हाउस से जुड़े नेता शामिल होने पहुंचे। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर रामपुरा हाउस में रखा गया था।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले उनका पार्थिव शरीर सुबह-सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था, जहां से उन्हें रेवाड़ी के रामपुरा गांव लाया गया। केंद्रीय मंत्री और अर्जुन राव के चाचा राव इंद्रजीत सिंह, पिता राव अजीत सिंह, चाचा पूर्व विधायक यदुवेंद्र सिंह पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे। इस दौरान राज्य सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल भी अर्जुन राव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री के भतीजे हैं अर्जुन
अर्जुन राव केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के भतीजे हैं। अर्जुन की मौत के बाद केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह अपने कार्यक्रम स्थगित कर परिवार के साथ रेवाड़ी पहुंचे हैं। अर्जुन ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर अटेली विधानसभा से चुनाव लड़कर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी, मगर अर्जुन ये चुनाव हार गए। बता दें कि पिछले सप्ताह अर्जुन सिंह की बैंकाक में हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी।