फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गोतस्करी की कोशिश नाकाम, वाहन से बरामद हुए पत्थर

विज्ञापन
मौके पर गाड़ी से मिले पत्थर। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
कोसली। पालहवास गांव में वीरवार रात गोतस्करी की एक कोशिश को ग्रामीणों की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके से सात गायों को मुक्त कराया और अवैध रूप से गाय ले जा रही पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया। वाहन से कुछ पत्थर भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ तस्कर एक पिकअप गाड़ी में सात गायों को अवैध रूप से भरकर ले जा रहे थे। जैसे ही वाहन पालहवास गांव के पास पहुंचा, गाड़ी अचानक बंद हो गई। इस दौरान ग्रामीणों की नजर गाड़ी पर पड़ी। उन्होंने पास जाकर देखा तो मामला गोतस्करी का निकला।
ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी से सभी सात गायों को सुरक्षित निकालकर पास के गोशाला में भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में गोतस्करी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, इसलिए पुलिस को और सख्ती बरतने की आवश्यकता है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि गोतस्करी जैसी घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें