फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय उठा रहे गो-तस्करों का विरोध किया तो दो फायर कर हो गए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी शुरू होते ही शहर में गोतस्करों ने गतिविधि बढ़ा दी है। रात को शहर के सेक्टर चार में गो तस्कर एक पिकअप में गायों को लाद रहे थे। गायों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे सनातन हिंदू वाहिनी के सदस्यों ने विरोध किया तो तस्करों नेेेे उनपर फायरिंग कर दी, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन गो तस्कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सनातन युवा हिंदु वाहिनी के अध्यक्ष जितेंद्र सुलौधा ने बताया कि वे रात को सेक्टर चार स्थित एक पीजी पर सोए थे। रात करीब एक बजे उन्हें गायों की आवाजें सुनाई दी। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो कुछ लोग एक पिकअप ने गायों को लादने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो गोतस्करों ने पथराव शुरू कर दिया। जवाब में उन्होंने भी पथराव किया तो आरोपियों ने उन पर फायर कर दिए। जिससे एक गोली दीवार में लगी व दूसरी खिड़की के सीसे में जा लगी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश कर दी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने जितेंद्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उल्लेखनीय है कि गोतस्करों द्वारा सर्दी के मौसम में गायों की तस्करों की शुरू कर दी जाती है। पुलिस एवं स्थानीय लोगों द्वारा विरोध करने पर गोतस्करों द्वारा करीब आधा दर्जन घटनाओं में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। एक घटना में शहर के पायलट चौक पर एक पुलिसकर्मी को कुचला जा चुका हैै, जिसमें उसकी मौत हो गई थी।
शिकायत के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू करने का प्रयास करेंगे।
- ओमप्रकाश, एसआई थाना मॉडल टाउन
रात को पीजी में सो रहे थे। इसी दौरान गायों के रंभाने की आवाजें आई तो बाहर जाकर देखा तो कुछ लोग गायों को पिकअप में लाद रहे थे। विरोध किया तो फायर कर दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जितेंद्र सुलौधा, अध्यक्ष दक्षिणी हरियाणा सनातन युवा हिंदू वाहिनी सभा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें