फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईजीयू में कोर्ट और ईसी के चुनाव 27 मार्च को होंगे

Thu, 13 Mar 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में कोर्ट और ईसी के लिए चुनाव होंगे। एसोसिएट और अस्सिटेंट प्रोफेसरों ने चुनाव के लिए नामांकन पत्र लिए जा रहे हैं। 27 मार्च को होने वाले चुनाव में 10 से अधिक एसोसिएट और अस्सिटेंट प्रोफेसर के मैदान में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में कोर्ट और एक्जीक्यूटिव कौंसिल में एसोसिएट और अस्सिटेंट प्रोफेसरों को प्रितिनिधित्व देने के लिए 7 सदस्यों का चयन होना है। इसमें कोर्ट के लिए 5 और एक्जीक्यूटिव कौंसिल के लिए 2 पदों पर चुनाव होना है। कोर्ट के 5 में से 2 एसोसिएट प्रोफेसर व ईसी के 2 पदों में से 1 एसोसिएट प्रोफेसर जरूरी किया गया है। चुनाव के लिए डॉ. नवीन कुमार पिपलानी को नोडल ऑफिसर बनाया गया है।
सरदार पटेल भवन स्थित सेमिनार हॉल-1 में चुनावी प्रक्रिया को संपन्न करवाया जाएगा। मतदान प्रक्रिया के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। मतगणना के उपरांत चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगें।
विज्ञापन

नामांकन 17 मार्च को शाम 5 बजे तक, नामांकन वापसी 21 मार्च को शाम 5 बजे तक, मतदान : 27 मार्च को 11 से 2 बजे तक होगा। मतगणना 27 मार्च 2 बजे बजे से होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें