फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्कूल में दाखिला कराने के लिए किया प्रेरित

Thu, 13 Mar 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक विद्यालय राजपुरा ईस्टमुरार में विद्यार्थियों के दाखिले को लेकर अपील करते शिक्षक
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय माध्यमिक विद्यालय राजपुरा इस्तमुरार में विद्यार्थियों का अधिक से अधिक संख्या में नामांकन करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय की मुखिया संतोष कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों ने इसमें बढ़ चढ़कर भाग लिया व नामांकन रैली में विद्यालय की छात्रा मीना ने जोशीले नारों के साथ जन-जन को सरकारी स्कूल में दाखिला कराने हेतु प्रेरित किया। गांव की सरपंच सोमा देवी ने विद्यालय के प्रयास को सराहा तथा विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन करवाने के लिए विद्यालय की हर संभव कोशिश करने को कहा। इस अवसर पर विद्यालय की उपलब्धियां बताई गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें