फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नशा पीड़ित व्यक्ति की काउंसिलिंग करवा डी एडिक्शन सेंटर में कराया भर्ती

विज्ञापन
फोटो : 9लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने सरकारी स्कूल गांव मोहदीनपुर, राजावास व नूरपुर का दौरा कर नशे से दूर रहने और शिक्षा व खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। टीम द्वारा नशा न करने की शपथ भी दिलवाई गई। टीम ने एक नशा पीड़ित व्यक्ति की पहचान की है जो नशे की लत से प्रभावित है। पीड़ित व्यक्ति की काउंसिलिंग करवाकर रेवाड़ी डी एडिक्शन सेंटर में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

इस अभियान के दौरान नशा मुक्ति टीम द्वारा अब तक नशे से पीड़ित 141 लोगों की पहचान की गई है जो किसी न किसी प्रकार के नशे से पीड़ित है। इसके अलावा 47 नशा पीड़ितों का इलाज करवाया गया है।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि नशा एक ऐसी बुराई है जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस अभियान से प्रेरित होकर जहां युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं वहीं पर अनेक नशा ग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल भी की है जिनका स्थानीय प्रशासन की मदद से इलाज करवाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें