फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मिशन बुनियाद की परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों की आज होगी काउंसिलिंग

Mon, 12 May 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 18बुनियाद केंद्र में पढ़ाई करते विद्यार्थी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा में चयनित जिले के 230 विद्यार्थियों की काउंसिलिंग 12 मई को होगी। इसके बाद विद्यार्थियों को बुनियाद केंद्र आवंटित किए जाएंगे। काउंसिलिंग को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को बुनियाद कार्यक्रम के तहत कक्षाएं आरंभ करने के निर्देश दिए हैं। विकल्प संस्थान की ओर से बुनियाद कार्यक्रम के तहत 9वीं कक्षा से ही विद्यार्थियों को जेईई व नीट की तैयारी कराई जाती है। इसके लिए 9वीं व 10वीं कक्षा में ही उन्हें नीट व जेईई की बेसिक कोचिंग दी जाती है।
विज्ञापन

इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता और शैक्षणिक समझ का आकलन करना है। विद्यार्थियों को बुनियाद केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाती है। इसके लिए विद्यार्थियों को टैबलेट भी दिए जाते हैं। ऑफलाइन कोचिंग के लिए केंद्रों में टीवी सेट की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थियों को ड्रेस, किताबें और यात्रा भत्ता भी दिया जाता है।

बुनियाद केंद्रों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को विद्यालय छोड़ने का प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र, विद्यार्थी व अभिभावक का आधार कार्ड, आठवीं कक्षा की अंकतालिका, बुनियाद लेवल-3 का परिणाम-पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो देनी होगी।

जिले में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोसली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल को बुनियाद केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

-
खंड चयनित परीक्षार्थी :

बावल52

जाटूसाना41

खोल32

नाहड़21

रेवाड़ी84

वर्जन :
बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा जिले के 230 विद्यार्थियों ने पास की थी। चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग 12 मई को कराई जाएगी। इसके बाद उन्हें बुनियाद केंद्र आवंटित किए जाएंगे।-रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें