फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में नहीं होगा बर्दाश्त : एसपी

Tue, 11 Nov 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान बातचीत करते पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस लाइन में जवानों की परेड का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा द्वारा परेड की सलामी ली गई। सलामी के बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण करते हुए जवानों की ड्रेस, अनुशासन, चाल-ढाल, फिटनेस और परेड के अनुक्रम की जांच की।
विज्ञापन

निरीक्षण के उपरांत जवानों ने शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगाई। परेड में थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज सहित पुलिस कार्यालय व जिला में तैनात सभी जवानों ने हिस्सा लिया। उन्होंने उपस्थित जवानों को नियमित रूप से परेड, योग, व्यायाम और प्रशिक्षण में भाग लेने की सलाह दी ताकि बल की तत्परता और एकजुटता बनी रहे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस का अनुशासन, समय पालन और एकरूपता ही उसकी सबसे बड़ी पहचान है, जिसे हर स्तर पर बनाए रखना आवश्यक है। पुलिस विभाग की छवि को और बेहतर बनाने के लिए सभी पुलिस जवानों को नेक नियति व ईमानदारी से मिलकर काम कर समाज में एक अनूठी मिशाल पेश करें।
विज्ञापन

उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा, सभी जीरो टॉलरेंस पर नेक नियति, ईमानदारी से काम करें। परेड उपरान्त पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस लाइन परिसर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरक, शस्त्रागार, वाहन शाखा, जिम, मेस, प्रशिक्षण मैदान तथा अन्य कार्यालयों का जायजा लिया।
उन्होंने सभी स्थानों की साफ-सफाई, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह, डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण, डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार, डीएसपी सिटी जोगेंद्र शर्मा व अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें