भिवाड़ी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में जिले के पंच गौरव एवं गुरु गोलवलकर ब्लॉक विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक हुई। इस दौरान स्वीकृत बजट के अनुरूप कार्य योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि पंच गौरव योजना के तहत सभी विभाग आपसी समन्वय बना कर विकास कार्य कराएं।
बताया कि एक जिला–एक खेल के अंतर्गत कुश्ती, एक जिला–एक वनस्पति के अंतर्गत शीशम, एक जिला–एक पर्यटन स्थल के रूप में तिजारा जैन मंदिर को चयनित किया गया है। इन सभी मदों में स्वीकृत बजट के अनुसार विकास कार्य समयबद्ध रूप से करवाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 31 मार्च से पूर्व सभी स्वीकृत कार्यों को पूर्ण किया जाए।
बैठक में गुरु गोलवलकर ब्लॉक विकास योजना के अंतर्गत चयनित तिजारा ब्लॉक के लिए सभी विभागों द्वारा तैयार की गई कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। योजनाओं का अनुमोदन करते हुए सभी संबंधित विभागों को शीघ्र एफएस जारी करवाने तथा कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में प्रारंभ कर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।