फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मिड-डे मील का कुकिंग कास्ट तय

Sun, 01 Mar 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मिड डे मील का ग्रहण करते बच्चे। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार ने मध्याह्न भोजन योजना के तहत कुकिंग कास्ट की राशि तय की है। साथ ही इसका ठीक तरीके से उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राथमिक विद्यालयों के लिए प्रति विद्यार्थी कुल 6.78 रुपये और अपर प्राथमिक विद्यालयों के लिए 10.17 रुपये की कुकिंग कॉस्ट तय की गई है।
विज्ञापन

महानिदेशक मौलिक शिक्षा की ओर से मौलिक शिक्षा अधिकारी को भेजे गए पत्र में प्रति विद्यार्थी निर्धारित राशि का ब्योरा दिया गया है। प्राथमिक स्तर पर 2.84 रुपये खाद्य सामग्री और 3.94 रुपये अन्य मदों पर खर्च किए जाएंगे। अपर प्राथमिक विद्यालयों में 3.68 रुपये खाद्य सामग्री तथा 6.49 रुपये अन्य आवश्यक मदों पर व्यय होंगे।
निर्धारित राशि से गैस, ईंधन, सब्जियां, दालें, चना, सोया, राजमा, बेसन, गुड़, रागी आटा, सफेद चना, मूंगफली, तेल और मिश्रित मसालों सहित अन्य जरूरी सामग्री की खरीद की जाएगी। इसके अलावा दूध-दही, पिसाई आटा और बर्तनों पर भी नियमानुसार खर्च किया जा सकेगा।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में 638 मिड-डे मील केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों पर पहली से आठवीं कक्षा तक के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत प्रति छात्र कुल 6.78 रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसमें गैस पर 1.01 रुपये, दूध, दही पर 1.04 रुपये, सब्जियों पर 0.52 रुपये, पिसाई पर 0.15 रुपये तथा बर्तन व्यय पर 0.12 रुपये शामिल हैं। इन मदों का कुल योग 2.84 रुपये होता है।
अन्य खाद्य सामग्री पर 3.94 रुपये खर्च किए जाते हैं, जिससे कुल राशि 6.78 रुपये बनती है। वहीं, अपर प्राथमिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के लिए प्रति छात्र 10.17 रुपये का प्रावधान है। इसमें गैस पर 1.01 रुपये, दूध, दही पर 1.04 रुपये, सब्जियों पर 1.36 रुपये, पिसाई पर 0.15 रुपये तथा बर्तन व्यय पर 0.12 रुपये खर्च होते हैं।
इन मदों का योग 3.68 रुपये है। इसके अतिरिक्त अन्य खाद्य सामग्री पर 6.49 रुपये खर्च किए जाते हैं, जिससे कुल व्यय 10.17 रुपये होता है।
वर्जन
मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सुधार के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने प्रति विद्यार्थी सामग्रियों की कुकिंग कास्ट निर्धारित की है। इसका ठीक से उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। -अली अहमद, जिला इंचार्ज, मिड-डे मील
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें