फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: संकल्प शक्ति से सफलता का दिया संदेश

विज्ञापन
कार्यक्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करते एडवोकेट न
विज्ञापन
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में पंजाबी धर्मशाला में मनुष्य तू बड़ा महान है कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जीवन में संकल्प की बहुत बड़ी शक्ति होती है। उन्होंने चाणक्य और चंद्रगुप्त मोर्य का उदाहरण देते हुए बताया कि दृढ़ निश्चय से बड़ी से बड़ी बाधा को पार किया जा सकता है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपने संकल्प के बल पर भारत की संस्कृति और संदेश को पूरी दुनिया तक पहुंचाया। महिला वक्ताओं ने माता सीता के उदाहरण से धैर्य और साहस का महत्व बताया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी रविकांत शर्मा ने योग प्रशिक्षण दिया जबकि खिलाड़ी तपिश यादव ने ताइक्वांडो का प्रदर्शन कर सराहना बटोरी।
इस अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई लोगों को सम्मानित किया गया। अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट निशांत यादव, विश्व हिन्दू परिषद के राजकुमार यादव व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें