फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लुखी गांव में कब्जा हटाने के आदेश, डीसी ने डीडीपीओ को किया निर्देशित

विज्ञापन
समाधान शिविर में जन शिकायतों की सुनवाई करते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनीं। इस दौरान गांव लुखी में कब्जे की शिकायत पर डीडीपीओ को कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। गांव बेरली कलां में कुमरोधा जाने वाले रास्ते पर हो रहे कब्जे की शिकायत पर डीसी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकृत कॉलोनी की एनओसी नहीं जारी किए जाने पर डीसी ने डीटीपी को तुरंत एनओसी देने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में आई अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निदान किया गया। शिविर में पेंशन, परिवार पहचान पत्र, बिजली, पुलिस आदि से संबंधित शिकायतों पर डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इनका संतोषजनक निवारण किए जाने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों को सुना और मौके पर ही कई शिकायतों का समाधान करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में आम जन को पर्याप्त सुविधाएं मुहैया करवाने और शिकायतों का निराकरण करने के लिए समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, एसडीएम सुरेश कुमार व सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें