फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालूवास निवासी ठेकेदार को दी पांच लाख रुपये की रंगदारी देने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव कालूवास निवासी एक ठेकेदार को पांच लाख रुपये की रंगदारी देने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले बदमाश पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पीड़ित ठेकेदार ने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कालूवास निवासी सोनू ने कहा है कि वह एक कंपनी में मैनपावर सिक्योरिटी का कार्य करता है। पिछले कई दिनों से सती कालोनी निवासी महेश सैनी द्वारा उससे रुपये देने की मांग की जा रही है। पहले मिली धमकी को उन्होंने नजरअंदाज कर दिया था। मंगलवार की रात महेश फार्च्यूनर कार में एक आदमी के साथ उनके घर पहुंचा। महेश सैनी ने उनके पिता को धमकी दी कि सोनू ने पांच लाख रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे। महेश सैनी पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। धमकी देने के बाद आरोपी वहां से चले गए। सोनू ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। रामपुरा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रंगदारी मांगने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी बदमाश अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें