फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तेल टैंकर की टक्कर से बाइक सवार ठेकेदार की मौत

विज्ञापन
मृतक जोनी कुमार।
विज्ञापन
रेवाड़ी। साइट पर जाते समय बाइक सवार ठेकेदार की तेल टैंकर से टक्कर होने से मौत हो गई। मस्तापुर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय कंस्ट्रक्शन ठेकेदार जोनी कुमार सुबह लगभग 7 बजे घर से निकले थे।
विज्ञापन

कमालपुर डिपो के पास वह तेज रफ्तार तेल टैंकर की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।
राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस ने घायल जोनी को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि चालक की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

तीसरी कक्षा में बेटी व पहली में पढ़ रहा बेटा

जोनी की शादी वर्ष 2015 में हुई थी। वह दो छोटे बच्चों के पिता थे। उनकी बड़ी बेटी तीसरी कक्षा में पढ़ती है जबकि बेटा पहली कक्षा में पढ़ता है। अचानक हुए इस हादसे ने बच्चों का सिर से पिता का साया छीन लिया। जोनी का परिवार खेती-बाड़ी और कंस्ट्रक्शन ठेकेदारी के काम से जुड़ा हुआ था। उनके छोटे भाई विनोद ने बताया कि हादसे की सूचना उन्हें पुलिस द्वारा दी गई। जैसे ही यह खबर गांव पहुंची तो पूरे माहौल में मातम छा गया। रिश्तेदारों और पड़ोसियों का कहना है कि जोनी बेहद मिलनसार और मेहनती व्यक्ति थे। उनका असमय जाना गांव और समाज दोनों के लिए बड़ी क्षति है।


सड़क सुरक्षा पर सवाल



इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कमालपुर डिपो के आसपास भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है लेकिन वहां उचित ट्रैफिक व्यवस्था या सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। कई बार स्थानीय लोगों ने इस क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की थी, लेकिन अभी तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। मॉडल टाउन थाना प्रभारी एसएचओ सीमा कुमारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले तेल टैंकर के चालक पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें