फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: ठेकेदार का अपहरण कर तोड़े पैर, बदमाशों ने डेढ़ महीने पहले दी थी धमकी; डंडे और लोहे की रॉड किया से हमला

Wed, 24 Jul 2024 12:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

शिकायत में गांव लाधुवास निवासी सतबीर ने बताया कि मंगलवार को वह कंपनी के पास एक चाय की दुकान पर खड़ा था। तभी एक बोलेरो गाड़ी उसके पास आकर रुकी। बोलेरो से उतरे दो युवक सीधे उसके पास आए और उसकी छाती पर पिस्तौल लगा दी। आरोपियों ने उसे जबरन गाड़ी में डाल लिया।
विज्ञापन
पीड़ित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी की निजी कंपनी के ठेकेदार को बंदूक की नौक पर अगवा करने का मामला सामने आया है। बदमाश उसे जबरन कार में डालकर गुरुग्राम में सुनसान जगह पर ले गए। वहां आरोपियों ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर उसके दोनों पैर तोड़कर फरार हो गए। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव लाधुवास निवासी सतबीर ने बताया कि मंगलवार को वह कंपनी के पास एक चाय की दुकान पर खड़ा था। तभी एक बोलेरो गाड़ी उसके पास आकर रुकी। बोलेरो से उतरे दो युवक सीधे उसके पास आए और उसकी छाती पर पिस्तौल लगा दी। आरोपियों ने उसे जबरन गाड़ी में डाल लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे गाड़ी में डाल लिया और गुरुग्राम के भोकर्णा गांव में सुनसान जगह पर ले गए।

आरोपियों ने उसे गाड़ी से नीचे उतारा और फिर लोहे की रॉड से उस पर हमला करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उस पर लगातार हमला किया। उन्होंने उसके दोनों पैरों पर रॉड से हमला किया, जिससे दोनों पैरों में चार जगह फ्रैक्चर हो गया। अस्पताल में पहुंचने पर सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस सतबीर के बयान दर्ज करने पहुंची। सतबीर ने आरोप लगाया कि सोनू, दीपक और अनिल ने उस पर हमला किया है। 
विज्ञापन


इस वजह से वारदात को दिया अंजाम
सतबीर सिंह ने बताया कि उसने गांव खिजूरी स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी में गाड़ियां उतारने का ठेका ले रखा है। इसी ठेके को उसके गांव लाधुवास निवासी अनिल और बिस्सर निवासी दीपक व सोनू लेना चाहते थे। करीब डेढ़ महीने पहले आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि वह यह ठेका छोड़ दे वरना अंजाम बुरा होगा। सतबीर ने इस संबंध में धारूहेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि उस समय दोनों पक्षों में समझौता हो गया था और आरोपियों ने अपनी गलती भी मान ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें