फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कंज्यूमर ग्रीवेंस रिड्रेसल फोरम कल, जिला स्तरीय सुनवाई एसई करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की रेवाड़ी सर्किल की कंज्यूमर ग्रीवेंस रिड्रेसल फोरम 22 अप्रैल को उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई करेगी। यह सुनवाई अधीक्षक अभियंता परिचालन सर्किल रेवाड़ी इंजी. प्रदीप चौहान के कार्यालय में दोपहर 2.30 बजे होगी।
विज्ञापन


अधीक्षक अभियंता ने बताया कि रेवाड़ी, कोसली और धारूहेड़ा मंडल के उपभोक्ता इस सुनवाई में शामिल हो सकते हैं। एक लाख रुपये से कम राशि के मामलों की सुनवाई सीजीआरएफ चेयरमैन और अधीक्षक अभियंता ऑपरेशन प्रदीप कुमार चौहान करेंगे। इस दौरान सीजीआरएफ टीम के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। वे शिकायतों की सुनवाई करेंगे और नई शिकायतें दर्ज करेंगे। इनमें गलत बिलिंग जैसी समस्याएं प्रमुख होंगी। उपभोक्ता अपनी शिकायतें 21 तक अधीक्षक अभियंता कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इसके बाद मिली शिकायतों पर सुनवाई अगली बैठक में होगी। एसई ने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से शिकायत लाने की अपील की है। बिजली अधिनियम की धारा 126, 127, 135 से 140, 142, 143, 146, 152 और 161 के तहत बिजली चोरी, अनधिकृत उपयोग, जांच और दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई इस बैठक में नहीं होगी। इसके अलावा, जिन मामलों पर न्यायालय, हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग या उपभोक्ता सेवा अधिकार आयोग में सुनवाई चल रही है, वे भी इस बैठक में नहीं लिए जाएंगे। अधिक से अधिक उपभोक्ता अपनी-अपनी शिकायत लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें