फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एनएच 48 पर धीमी गति से चल रहा फुट ओवरब्रिज का निर्माण

Mon, 09 Feb 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मालपुरा में निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज। संवाद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर स्थित मालपुरा में फुट ओवरब्रिज के निर्माण में हो रही देरी लोग परेशान हैं। एनएचएआई ने 2022 में इस फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया था, जिसकी अनुमानित लागत 16 करोड़ रुपये है। इसका निर्माण कार्य 31 अगस्त 2024 तक पूरा होना था लेकिन अभी तक फुट ओवरब्रिज का निर्माण अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य पूरा न होने से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और औद्योगिक कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को हो रही है। हाईवे पार करने के लिए कोई सुरक्षित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर तेज रफ्तार वाहनों के बीच से गुजरना पड़ता है।
यह फुट ओवरब्रिज मुख्य रूप से मालपुरा से गढ़ी गांव को जोड़ने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इसके बन जाने से मालपुरा, गढ़ी, महेश्वरी, डेंटल कॉलोनी सहित आसपास की कई कॉलोनियों को सीधा लाभ मिलेगा। इन क्षेत्रों के लोगों का रोजमर्रा का आवागमन आसान और सुरक्षित हो सकेगा। मगर निर्माण में देरी के कारण लोगों को मजबूरन हाईवे पार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का होता है आवागमन

मालपुरा क्षेत्र से बड़ी संख्या में छात्र रेवाड़ी के कॉलेजों में पढ़ने जाते हैं। वहीं डेंटल कॉलोनी, गढ़ी और महेश्वरी क्षेत्र के छात्र गुरुग्राम स्थित कॉलेजों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन छात्रों को प्रतिदिन हाईवे पार करना पड़ता है। औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में अनेक बड़ी और छोटी कंपनियां स्थापित हैं। बिलासपुर, मानेसर और बावल औद्योगिक क्षेत्रों में भी सैकड़ों कंपनियां संचालित हैं। इन कंपनियों में काम करने वाले अधिकांश कर्मचारी मालपुरा और आसपास के क्षेत्रों में किराए पर कमरे लेकर रहते हैं। रोजाना ड्यूटी पर जाते समय उन्हें हाईवे पार करना पड़ता है, जो बेहद खतरनाक है।
वर्जन
कुछ समय पहले तकनीकी समस्या के कारण काम रुक गया था। अब कार्य फिर प्रारंभ कर दिया गया है। जल्द ही फुट ओवरब्रिज का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। -प्रकाश तिवारी, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें