फोटो : 13अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी पर चलता बुलडोजर। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम ने मंगलवार को जाटूवास (भाड़ावास रोड) में 4 एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी में 13 डीपीसी, 5 परिकास्ट चहारदीवारी को बुलडोजर से ध्वस्त कराया।
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त डयूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस प्रशासन की सहायता से की गई। जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने बताया कि कोई भी अवैध निर्माण न करें। प्लॉट खरीदने से पहले इस कार्यालय से उस कॉलोनी की वैधता बारे जान लें, ताकि विभागीय कार्यवाही एवं आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके।
किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कॉलोनी काटने वाले प्रॉपर्टी डीलर आमजन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं। इससे सामान्य जनता को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्रवाई की जाती है।