फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव भोजावास में संविधान दिवस मनाया

विज्ञापन
फोटो संख्या:83- गांव भोजावास में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते मुख्यातिथिगण-
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव भोजावास में संविधान दिवस मनाया गया। डॉ. भीमराव आंबेडकर सेवा समिति भोजावास के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक सीताराम यादव, प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट, डाॅ. शिवताज सहित इलाके के गणमान्यों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान सतबीर बौद्ध, केशव पूनिया, राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार एडवोकेट और दलीप सिंह एडवोकेट ने भारत के संविधान को विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान बताया।
उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर का योगदान अतुलनीय है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संविधान की प्रस्तावना सामूहिक रूप से पढ़ी और संविधान की रक्षा, देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस मौके पर भाग सिंह चेयरमैन, जयपाल सिंह, सतबीर कोच, कृष्ण पूनिया, पवन जांगड़ा, प्राध्यापक सूरत सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने संविधान की मूल भावना को बनाए रखने और देश हित में एकजुट रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें