फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ऊंची कूद में आनंद और लंबी कूद में चंचल अव्वल

विज्ञापन
फोटो 10 विजेताओं को सम्मानित करते मुख्य अति​​थि। संस्था
विज्ञापन
मंडी अटेली। राजकीय महाविद्यालय की 42वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन विधिवत रूप से किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवरतन, एडवोकेट नरेश शर्मा, अशोक कुमार, डॉ. पुखराज ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
पहले दिन संपन्न हुई प्रतियोगिताओं में 200 मीटर पुरुष वर्ग में राजेश, दीपक और कृष दहिया ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर महिला वर्ग में चंचल, शीतल और चंचल ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर महिला वर्ग में अंशुल, शीतल और वर्षा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

800 मीटर पुरुष वर्ग में मोहित, विनय और दीपक सिंह ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में राजेश ने प्रथम और उत्तम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में महिला वर्ग में चंचल, चंचल और निशा ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया।
चक्का फेंक प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में उत्तम कुमार, ऋषभ और विष्णु ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर पुरुष वर्ग में मोहित, दीपक, रितिक ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में गौरव ने प्रथम स्थान, हर्ष और सन्नी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान और राजेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ऊंची कूद प्रतियोगिता में महिला वर्ग में चंचल, अंशुल और निशा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में मोहित, विनय और दीपक ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ महिला वर्ग में चंचल, शीतल और अंशुल ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद प्रतियोगिता महिला वर्ग में चंचल ने प्रथम, निशा ने द्वितीय व चंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में आनंद ने प्रथम स्थान व सन्नी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर महाविद्यालय समस्त स्टाफ उपस्थित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें