रेवाड़ी। राष्ट्रपिता ज्योतिबा फूले और राष्ट्रनिर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की संयुक्त जन्म जयन्ती के अवसर पर 14 अप्रैल को रेवाड़ी के सर्कुलर रोड़ पर संविधान के प्रति आम जनमानस में चेतना व जागरूकता लाने के लिए संविधान चेतना परेड़ का आयोजन किया जाएगा।
यह परेड सुबह 8 बजे से रेवाड़ी के सर्कुलर रोड़ पर सैनी चौक से शुरू होकर रविदास मंदिर, नाईवाली, आम्बेडकर चौक होते हुए पुनः सैनी चौक पहुंचेगी और नया गांव में जाकर समाप्त होगी।
इस मूलनिवासी मेले में एक गणसभा का भी आयोजन किया जाएगा। गणसभा में उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया जायेगा। सम्बोधन में महापुरुषों के जीवन संघर्ष व भारतीय संविधान पर विचार व्यक्त किए जाएंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मूलनिवासी संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमराज सिंह पटेल करेंगे तथा भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सुरेश कौथ जी मुख्य अतिथि होंगे। मूलनिवासी मेले में बच्चों, युवाओं व महिलाओं के खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम के दौरान भोजन की भी व्यवस्था की गई है। संवाद