बीते 9 अगस्त की रात को शहर के विजय नगर में पत्नी और बच्चे के साथ सो रहे एक युवक पर गोली चलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पीड़ित की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने सभी आरोपियों को काबू कर लिया है, जिनकी पहचान सेहलंग निवासी मंजीत, राजावास निवासी कृष्ण व पीड़ित सुनील की पत्नी के रूप में हुई है।
सब इंस्पेक्टर रणसिंह ने बताया की 9 अगस्त की रात को विजयनगर निवासी सुनील अपने घर में पत्नी व बच्चे के साथ सो रहा था। इसी दौरान आधी रात को एक बदमाश ने उसके घर में घुसकर बदमाशों ने उस पर तीन गोली चलाई थी,जिसमें एक गोली सुनील की छाती में लगी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गये थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। आरोपी पीड़ित का मोबाइल भी साथ ले गए थे। पुलिस ने रविवार को मामले में खुलासा करते हुए पीड़ित सुनील की पत्नी, मंजीत निवासी सेहलंग हाल विकास नगर व कृष्ण निवासी राजावास ने मिलकर षड़यंत्र रचकर किराये के मकान में रह रहे सुनील के घर में घुसकर गोली चलाई। बताया जा रहा है कि आरोपी मंजीत की पीड़ित की पत्नी के साथ पहले ही जान-पहचान थी।