फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारूहेड़ा में दिखा लॉकडाउन का पूर्ण असर, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव के बढ़ते मामलों के मद्देनजर औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा व आसपास की आठ कालोनियों में शनिवार शाम से लागू किए लॉकडाउन के बाद रविवार को दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बेवजह बाहर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस ने डंडा भी चलाया। वहीं आवश्यक सामान की दुकानें सुबह सात से 11 बजे तक खुली रही। हालांकि इक्का-दुक्का लोग सड़कों पर घूमते भी नजर आए।
विज्ञापन

धारूहेड़ा में 500 से अधिक आ चुके केस
धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में 500 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। कई कॉलोनियों में से 25 से 30 केस हैं। हालात काफी बिगड़ चुके हैं। अहम बात यह है कि बहुत से लोग तो ऐसे भी संक्रमित हुए हैं जो रहते धारूहेड़ा में हैं और नौकरी भिवाड़ी में करते हैं। इन लोगों के आवागमन से भी स्थिति काफी खराब हो गई है। इसके अतिरिक्त भिवाड़ी में आंशिक लॉकडाउन लगा हुआ है जिसके चलते वहां से बड़ी तादाद में लोग धारूहेड़ा में खरीददारी के लिए भी आ रहे हैं।
इन इलाकों में रहेंगी पाबंदियां
जिलाधीश ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों एवं दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए धारूहेड़ा के समस्त नगरपालिका क्षेत्र तथा खंड धारूहेड़ा के नारायण विहार, कर्ण कुंज, गोयल कॉलोनी, विकास नगर, भगवान सिंह कॉलोनी, निरंजन कॉलोनी, डा. फूलसिंह कॉलोनी, बुध विहार क्षेत्रों को 15 अगस्त को शाम 5 बजे से दो सप्ताह तक लॉकडाउन लगाया गया है।
विज्ञापन

ये रहेंगे प्रतिबंध
इन क्षेत्रों में स्थित सभी सार्वजनिक स्थानों पर बाजार, मॉल, पार्क व धार्मिक स्थलों के खुलने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। उक्त क्षेत्रों में रेस्टोरेंट, होटल, ढाबों आदि पर केवल होम डिलवरी व टेक अवे की सुविधा होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्थाएं बनाएं रखने के लिए अग्निशमन, पुलिस, बिजली, जलापूर्ति, चिकित्सा व रसद विभाग से संबंधित सेवाएं प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें