फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राशन कार्ड काटने के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Tue, 17 Feb 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बीपीएल राशनकार्ड काटने और कूड़ा उठान न होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि सरकार इस मामले में तुरंत संज्ञान ले और गरीब परिवारों के राशनकार्ड बहाल किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो पार्टी बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी और नगरपरिषद की पूर्व चेयरमैन सुचित्रा चांदना ने कहा कि हाल ही में हजारों बुजुर्गों की पेंशन काटी गई थी, लेकिन जनता के दबाव के बाद सरकार को फैसला वापस लेना पड़ा।
उन्होंने आरोप लगाया कि इसी प्रकार प्रदेश में हजारों गरीब परिवारों के बीपीएल राशनकार्ड भी काट दिए गए, जो सरासर गलत है। ऐसे पात्र लोगों के राशनकार्ड दोबारा बनाए जाने चाहिए।
नेताओं ने नगरपरिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। कहा कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए टेंडर जारी किया गया, लेकिन इसके बावजूद शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और सीवर जाम की समस्या बनी हुई है। उन्होंने पूछा कि जब इतनी बड़ी राशि खर्च की जा रही है तो सफाई व्यवस्था क्यों ठीक नहीं हो पा रही।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नगरपरिषद में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जवाबदेही तय करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने कहा कि गरीबों और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें