फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, युवाओं की जीत बताया

Sat, 25 Jul 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते पूर्व विधायक चिरंजीव राव व कार्यकर्ता। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक चिरंजीव राव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय मार्च निकालकर इसे छात्रों के संघर्ष, सत्य और लोकतंत्र की जीत बताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता चिरंजीव राव के निवास स्थान से विजय मार्च निकालते हुए गांधी चौक पहुंचे। गांधी चौक पर चिरंजीव राव एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर नीट पेपर लीक होने के बाद जान गंवाने वाले विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई।
चिरंजीव राव ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा उन लाखों छात्रों की जीत है। यह केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि अहंकार, तानाशाही और युवा विरोधी सोच की हार है।
विज्ञापन

जब तक युवा, किसान, मजदूर और आम जनता विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर नहीं किया जाता, तब तक कांग्रेस पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने देश में अराजकता का माहौल बना रखा है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हुई है, पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है और सरकार छात्रों की आवाज़ दबाने का काम करती रही। लेकिन छात्रों के शांतिपूर्ण संघर्ष और कांग्रेस पार्टी के लगातार समर्थन के कारण सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा।
चिरंजीव राव ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठाया और हर कदम पर युवाओं के साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकार, रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें