मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेेते। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। जिला कारागार में पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मनेठी की तरफ से 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बंदियों को मशरूम उत्पादन की तकनीक, कंपोस्ट तैयार करने, स्पॉन चयन, विपणन और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण का संचालन कुलदीप दहिया और धनस्वर सिंह ने किया गया। पीएनबी आरसेटी के निदेशक सीपी यादव ने बताया कि इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम बंदियों के पुनर्वास तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्राप्त ज्ञान का उपयोग कर भविष्य में स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
अधीक्षक रेशम सिंह ने बताया कि इससे पूर्व जिला कारागार मोमबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आईजीयू की ओर से बंदियों के लिए होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है। इस मौके पर अजय कुमार, राकेश कुमार और रामकुमार मौजूद रहे।