फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस और इनेलो समर्थक आपस में भिडे़

Tue, 26 Aug 2014 12:26 AM IST
रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार शाम गांव तुर्कियावास में इनेलो और काग्रेेंस कार्यकताओं में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुए हमले में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जबकि एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रेवाड़ी विधानसभा सीट से इनेलो पार्टी के प्रत्याशी रविवार शाम जब क्षेत्र के गांव तुर्कियावास में अपने समर्थक के घर हुई एक महिला की मौत पर शोक व्यक्त करने पहुंचे तो वहां इनेलो व कांग्रेस पार्टी समर्थक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों गुटों में जबरदस्त मारपीट शुरू हो गई। बताया जाता है कि जिस परिवार में इनेलो प्रत्याशी शोक व्यक्त करने गए थे, वह पुराना कांग्रेसी परिवार है और हाल ही में इनेलो पार्टी को अपना समर्थन दिया है। इसी बात पर उनका पड़ोस में रहने वाले कांग्रेस पार्टी के समर्थकों से झगड़ा हो गया।

झगड़े में दोनों ओर के श्यामबाबू बालकिशन, धर्मपाल और उसकी पत्नी सुमन देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलाें को रेवाड़ी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि बालकिशन की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के हैं ब्यान दर्ज
थाना सदर के जांच अधिकारी एएसआई बहादुर सिंह ने बताया कि फिलहाल दोनाें पक्षाें के ब्यान दर्ज कर लिए गए हैं। एक व्यक्ति को रेफर किया गया है। दोनाें पक्षाें को समझाकर मामले को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें