फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दूषित पानी पर जताई चिंता, आंदोलन करने की दी चेतावनी

Sat, 27 Jun 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बैठक करते आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के पदाधिकारी। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
रेवाड़ी। आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की जिला कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष रामकुमार निमोठ की अध्यक्षता में संगठन कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में साहबी बैराज के दूषित और केमिकल युक्त पानी से हो रहे नुकसान पर गहरी चिंता जताई गई।
विज्ञापन

किसान मजदूर नेता शेर सिंह मीरपुर ने कहा कि ततारपुर ईस्तमुरार, मीरपुर, मसानी, तीतरपुर, रोझपुर, जीतपुरा और खालियावास सहित कई गांवों की जमीन इस दूषित पानी के कारण बंजर होती जा रही है। वहीं कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने इसे जानलेवा बताते हुए कहा कि पानी में आर्सेनिक, बेंजीन, नाइट्रेट्स और अन्य जहरीले तत्व पाए जा रहे हैं, जो गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
बैठक में सरकार से मांग की गईहै कि दूषित पानी को तुरंत रोका जाए और औद्योगिक इकाइयों से आने वाले गंदे पानी को बैराज में मिलने से रोकने के लिए पुख्ता व्यवस्था की जाए। साथ ही किसानों को फसल नुकसान और जमीन खराब होने का उचित मुआवजा देने की मांग रखी गई।
विज्ञापन

संगठन ने यह भी मांग की कि मसानी साहबी बैराज के पानी की उच्च स्तरीय लैब में जांच कराई जाए और इसके कारण लोगों के स्वास्थ्य एवं भूजल पर पड़ रहे प्रभावों का विस्तृत अध्ययन किया जाए।
जिला अध्यक्ष रामकुमार निमोठ ने कहा कि संगठन प्रत्येक गांव में जन कमेटियां बनाकर जागरूकता अभियान चलाएगा और जरूरत पड़ी तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। बैठक में कई पदाधिकारी एवं किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें