फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से अधिक समय लंबित न रहे शिकायत : डीसी

Fri, 03 Jul 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में समाधान शिविर की लंबित शिकायतों की समीक्षा की। इससे पहले कमिश्नर एवं सचिव अभिलेखागार विभाग डॉ. साकेत कुमार ने वीसी के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों की लंबित शिकायतों के मामले में चल रही कार्रवाई के बारे में रिपोर्ट ली।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और जिन शिकायतों में कार्रवाई शेष है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, कोई भी शिकायत एक माह से अधिक समय तक लंबित न रहे।
डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं इन शिकायतों की मॉनिटरिंग करते है। समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है और प्रशासन सीधे जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें