फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गुरुद्वारा की जमीन पर अवैध कब्जा करने के प्रयास की मुख्यमंत्री से की शिकायत

Fri, 10 Oct 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 02रेवाड़ी। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने ज
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मिला। इस दौरान रेवाड़ी में गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा की जमीन पर अवैध कब्जा करने के प्रयास की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई।
विज्ञापन

सरदार जगदीश सिंह झिंडा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसमें राज्यभर के गुरुद्वारों की बेहतरी, सिख शिक्षा संस्थानों को प्रोत्साहन देने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में सुधार करने के सुझाव दिए गए।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातें ध्यान से सुनीं और हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार सिख समाज की आस्था और उनके धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार सांप्रदायिक धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी समुदायों के साथ मिलकर काम कर रही है।
विज्ञापन

इस दौरान रेवाड़ी में रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा की ओर से भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बताया गया कि रेवाड़ी स्थित गुरुद्वारा की जमीन पर कुछ लोगों ने फर्जी ट्रस्ट बनाकर कब्जा करने का प्रयास किया है। इन भू-माफिया को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।
मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि सरकार इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराएगी और नियमानुसार अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को भरोसा दिलाया कि किसी भी हाल में धार्मिक संपत्तियों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में कमेटी के प्रधान सरदार जगदीश सिंह झिंडा, सेवादार हरबंस लाल खुराना, ग्रंथी ज्ञानी मखन सिंह और सरदार परमजीत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें